फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू ने खत्म की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जताई खुशी

Fri, 30 Oct 2020 11:39 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग आखिरकार पूरी कर ली है। विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद रोक दी गई थी। अब जाकर फिल्म के कलाकारों ने इस फिल्म पर अपने काम को पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को दी है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है जो फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के सेट से शूटिंग के दौरान की ही है। इस तस्वीर में तापसी खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्रांत मैसी भी पीछे हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही तापसी ने एक कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने पहली लाइन लिखी, 'अभी आंख में खटक रही हूं तो क्या… कभी तो दिल में धड़कूंगी'।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी ने अपने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पूरी हो ही गई। हरिद्वार के ठंडे से ठंडे दिनों से लेकर मुंबई की उमस भरी गर्मी के दिनों तक। यह फिल्म शायद सभी तरह के मौसमों का अनुभव कराएगी। और हर तरह की भावनाएं भी निश्चित ही पेश करेगी। उस किरदार को हमने वापस पर्दे पर जिया है जिससे आप या तो प्रेम से घृणा करते हैं या फिर घृणा से प्रेम करते हैं। क्योंकि, बेसिक तो हम वैसे भी कुछ करते नहीं है ना।'

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : twitter@taapsee
'हसीन दिलरुबा' की शुरुआत इसी साल जनवरी में हरिद्वार में की गई थी। शुरुआती दौर में यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग समय से पूरी ही नहीं हो पाई। अब इसकी शूटिंग तो पूरी हो गई है लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम होना बाकी है। निर्माता अब इस फिल्म की रिलीज के लिए किसी नई तारीख की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू के अलावा फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जो एक ऐसी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके होने का कोई सबूत ही नहीं है। तापसी पन्नू का नाम इस फिल्म के अलावा भविष्य में 'लूप लपेटा', 'शाबाश मिठू' और 'रश्मि रॉकेट' से भी जुड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें