फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee pannu boyfriend Mathias Boe: तापसी पन्नू के समर्थन में उतरे ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए, खेल मंत्री से मांगी मदद तो मिला ये जवाब

Fri, 05 Mar 2021 07:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू-मैथियास बोए - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग कश्यप के घर और दफ्तर में आयकर विभाग के छापामारी के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में हैं। वहीं, अभिनेत्री तापसी पन्नू के इस कठिन समय में उनके ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए का भी सपोर्ट मिला है। उन्होंने अभिनेत्री के घर पर इनकम टैक्स रेड की आलोचना की है। मैथियास ने तापसी के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'मैं खुद को परेशानी में फंसा हुआ पा रहा हूं, एक ओर तो मैं पहली बार बतौर कोच टीम इंडिया को रिप्रजेंट कर रहा हूं, वहीं दूसरी ओर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तापसी के घर रेड की है'।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू-मैथियास बोए - फोटो : सोशल मीडिया
मैथियास ने आगे लिखा, 'इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस रेड के द्वारा तापसी के परिवार पर ज़बरदस्ती का दबाव डाल स्ट्रेस क्रिएट कर रहा है'। मैथियास के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें समझाया कि वह अपना सारा ध्यान 'प्रोफेशनल ड्यूटी' पर ही लगाए।'

विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू -मैथियास बोए - फोटो : Instagram
किरेन रिजिजू ने लिखा, 'कानून सर्वोपरि है और हम सबको उसका पालन करना चाहिए। यह मामला आपके और मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। हमें भारत के स्पोर्ट्स के हितों का ध्यान रखते हुए अपनी प्रोफेशनल ड्यूटीज का पालन करना चाहिए'।

4 of 5
तापसी पन्नू -मैथियास बोए - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मैथियास बोए डेनमार्क के नागरिक हैं, प्रोफेशन से वह बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर बोए ने साल 2012 में ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2015 में यूरोपियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मैथियास बोए का जन्म 11 जुलाई 1980 को डेनमार्क के फ्रेडरिकसुंड में हुआ था। 40 वर्षीय मैथियास बोए करीब एक साल से तापसी पन्नू को डेट कर रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने तीन मार्च को मुंबई में दो प्रोड्क्शन कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैनेजनमेंट कंपनियों के परिसरों में छापामारी की थी। प्रोडक्शन हाउस के शेयर लेन-देन में विभाग को हेरफेर से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी का पता चला है। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें