फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू ने अमृता सिंह के लिए लिखा पोस्ट, बेटी सारा अली खान ने यूं दिया रिएक्शन

Sat, 18 Jul 2020 05:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, अमृता सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में वो अपनी बहन के साथ मुंबई में हैं। इस दौरान तापसी अपनी फिल्मों के सेट पर लिए गए थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में तापसी ने अपनी फिल्म 'बदला' के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस तस्वीर के साथ तापसी ने अभिनेत्री अमृता सिंह के लिए लंबा चौड़ा नोट लिखा। फिल्म 'बदला' में तापसी के साथ अमृता सिंह भी थीं। वहीं तापसी के पोस्ट पर अमृता की बेटी सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिएक्ट किया।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू ने लिखा, 'मैंने ये फोटो तब क्लिक की थी जब 'बदला' का इंटरवल सीक्वेंस शूट हो रहा था। अमृता सिंह के साथ मेरा पहला सीन था। मुझे नहीं पता ये मेरे अंदर की सरदारनी थी या फिर कुछ और। हम दोनों की बॉन्डिंग साथ में बेहतरीन रही। उनको देखकर बहुत अच्छा लगता था।' 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी ने आगे लिखा, 'हर सीन वो (अमृता सिंह) ऐसे करती थीं जैसे पहली बार कर रही हों। वो निर्देशक की बात इतनी ध्यान से सुनती थीं जिससे अपना बेस्ट सकें। मैं उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती थीं लेकिन वो अपनी भारी भरकम लाइन्स को याद करने में बिजी थीं। मैंने उन्हें डिस्टर्ब करना ठीक नहीं समझा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू के इस पोस्ट पर अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने लिखा, 'शुक्रिया तापसी, अम्मा ने तुम्हारे लिए बड़ा सा हग भेजा है।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें