फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Suicide Case: कंगना रनौत का दावा, आरोप साबित नहीं हुए तो लौटा दूंगी पद्मश्री

Sat, 18 Jul 2020 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनके करीबियों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थे। सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस मामले में कंगना रनौत ने भी सुशांत को लेकर कई बयान दिए हैं। कगंना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अब कंगना ने हैरान करने वाला बयान दिया है। कंगना ने कहा है कि अगर वह अपने बयानों को साबित नहीं कर पाती हैं तो पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी। कंगना रनौत ने कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
कंगना ने आगे कहा कि मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों के नामों का खुलासा किया जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पूछताछ के लिए अभी तक नहीं बुलाया गया है। कंगना के अनुसार निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा का बयान आज ही मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है।

पढ़ें- सुर्खियों में हैं शेखर कपूर और आर बाल्की, जानिए पूरे मामले के साथ ही दोनों निर्देशकों की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana - फोटो : instagram
बता दें कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को मर्डर बताया था। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें