तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में सवाल पूछा गया तो अनुराग कश्यप ने कहा था, "मैं चाहता हूं कि ट्विटर पर 'हैशटैग बायकॉट कश्यप' ट्रेंड करे।' वहीं तापसी पन्नू ने भी कुछ इसी तरह का जवाब दिया। तापसी ने कहा, 'कृपया सभी लोग हमारी फिल्म 'दोबारा' का बहिष्कार करें। अगर आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं का बहिष्कार किया जा रहा है, तो मैं भी इस लीग में शामिल होने चाहती हूं।' तापसी और अनुराग ने कहा, 'पिक्चर देखो या ना देखो, मगर बायकॉट कर दो'। अनुराग और तापसी की इस बेबाकी पर नेटिजन्स और ज्यादा खफा हो गए। इस बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग डे में यह फिल्म क्या कमाल करती है।