फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर रणबीर कपूर की नई फिल्म 'एनिमल' का एलान, सामने आया पहला वीडियो

Fri, 01 Jan 2021 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने 2021 का धमाकेदार आगाज कर दिया है। साल के पहले दिन ही उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। रणबीर का नई फिल्म "एनिमल'' का एक वीडियो टी-सीरीज ने रिलीज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा - फोटो : फाइल
इस वीडियो में रणबीर कपूर की फिल्म के कास्ट और क्रू का भी खुलासा हो गया है। इस फिल्म उनके साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। पहले परिणीति की जगह इस फिल्म में सारा अली खान को लिए जाने की चर्चा थी।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : यूट्यूब
इस टीजर में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई दे रही हैं, जिसमें वे कहते हैं, 'पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं। और सीखना आप क्योंकि उसके अगले जन्म मैं वापिस बेटा और आप पापा। तब न पापा, अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं न पापा। बस आप समझ लो तो काफी।' 

4 of 5
sandeep reddy vanga - फोटो : फाइल
इस फिल्म का निर्देशन शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ बना चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इस क्राइम ड्रामा फिल्म का एनाउसमेंट किया था, जिसे लेकर बॉलीवुड में कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। संदीप रेड्डी ने अपने भाई प्रणय रेड्डी के साथ मिलकर भद्रकाली पिक्चर्स नाम की कंपनी बनाई है, ये कंपनी ही टी सीरीज के साथ मिलकर रणबीर कपूर की इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
संदीप रेड्डी की ये फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इन चार बड़े कलाकारो के एक साथ आने के बाद रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2021 की सबसे चर्चित फिल्म बनने जा रही है। हालांकि, रणबीर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले टी सीरीज की ही एक और फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके निर्देशक लव रंजन हैं और जिसमें रणबीर की हीरोइन बनी हैं श्रद्धा कपूर।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें