फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-सीरीज का मुंबई ऑफिस हुआ सील, एक केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 10 May 2020 11:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टी-सीरीज का मुंबई ऑफिस हुआ सील।
  • एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव।
विज्ञापन
टी-सीरीज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर की टॉप म्यूजिक कंपनी में शुमार टी-सीरीज के मुंबई दफ्तर से एक बुरी खबर है। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित टी-सीरीज के दफ्तर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसकी वजह एक केयरटेकर का कोरोना पॉजाटिव मिलना बताया जा रहा है। दरअसल शनिवार को टी-सीरीज की इमारत में रहने वाले ग्राउंड स्टाफ में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है।

विज्ञापन


टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि, 'अंधेरी स्थित कार्यालय परिसर में रहने वाला एक कर्मचारी जो वहीं काम करता और रहता था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। वहां रहने वालों में कुछ प्रवासी हैं जो वापस अपने घर नहीं जा सके। कार्यालय परिसर में ही उनके रहने खाने की व्यवस्था है। लेकिन उनमें से एक COVID-19 पॉजिटिव पाया गया।'

उन्होंने आगे बताया, 'वहां दो से तीन लोग और हैं जिनका परीक्षण किया गया है लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसके बाद सुरक्षा कारणों से बीएमसी ने ऑफिस को सील कर दिया है।' साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ऑफिस वैसे भी कर्मचारियों के लिए 15 मार्च से बंद ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें