टी-सीरीज आज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में शुमार है, लेकिन जिस शख्स ने टी-सीरीज को इस मुकाम तक पहुंचाया आज वो हमारे बीच नहीं है। यहां बात हो रही है कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार की। भले ही गुलशन कुमार आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सक्सेस स्टोरी और स्ट्रगल आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है।
पढ़ें - शादीशुदा होते हुए भी इस राजकुमारी से प्यार कर बैठे थे फिरोज खान, 10 साल बाद चुकानी पड़ी थी ये कीमत
विज्ञापन
2 of 7
गुलशन कुमार
कम ही समय में गुलशन कुमार ने अपने लिए ऐसी सफलता अर्जित कर ली थी कि वो कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगी और शायद इसी वजह से उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों को शायद ये रास नहीं आया कि एक छोटी सी म्यूजिक कंपनी से शुरुआत करने वाला शख्स कैसे म्यूजिक जगत में तहलका मचा सकता है ?
पढ़ें - गुमनामी में ही रह जातीं माधुरी अगर इस हीरोइन ने ना उठाया होता ये कदम
विज्ञापन
3 of 7
गुलशन कुमार
कैसे हुई थी हत्या ?
दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्मे गुलशन कुमार छोटी उम्र से ही बड़े सपने देखते थे। इस बीच गुलशन ने जूस की दुकान लगाकर पैसे कमाना शुरू कर दिया। गुलशन को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था इसलिए वो ओरिजिनल गानों को खुद की आवाज में रिकॉर्ड करके उन्हें कम दाम में बेचने लगे। गुलशन को जब दिल्ली में तरक्की के आसार नहीं दिखे तो उन्होंने मुंबई जाने का फैसला लिया।
पढ़ें - सुनील शेट्टी से भी अमीर है उनकी वाइफ, अकेले ही संभाल रहीं इतना बड़ा कारोबार
4 of 7
गुलशन कुमार
मुंबई में जब गुलशन कामयाब होने लगे, लेकिन 12 अगस्त 1997 का दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। सूत्रों के अनुसार, गुलशन की हत्या करने के लिए शार्प शूटर्स लाए गए थे। 12 अगस्त को मुंबई के अंधेरी पश्चिम उपनगर जीत नगर में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन पर बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
5 of 7
गुलशन कुमार
हत्या के आरोप में अब्दुल रऊफ को गिरफ्तार किया गया, हालांकि तब उनकी हत्या के लिए संगीत निर्देशक नदीम को भी जिम्मेदार माना जा रहा था। साल 2001 में रऊफ ने अपना गुनाह कबूल लिया और अप्रैल 2002 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस बीच रऊफ जेल से फरार हो गया और वह बांग्लादेश भाग गया।
विज्ञापन
6 of 7
गुलशन कुमार
गुलशन कुमार की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह बिखर चुका था और सारी जिम्मेदारी बेटे भूषण कुमार पर आ गई। भूषण ने बखूबी पिता के मेहनत से खड़े किए हुए कारोबार को संभाला और आज टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है।
बता दें कि गुलशन के नाम से वैष्णो देवी में भंडारा भी कराया जाता है। इतना ही नहीं बेटे भूषण ने वैष्णो देवी मंदिर में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला से शादी की थी। गुलशन कुमार की एक बेटी तुलसी कुमार प्लेबैक सिंगर और दूसरी बेटी खुशाली कुमार मॉडल और डिजाइनर हैं।