कोरोना वायरस के चलते देश में अब तक 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। जिसके बाद से लोग घरों में कैद हैं। हालांकि गरीब और मजदूर वर्क पलायन करने पर मजबूर है वो पैदल ही चल पड़े हैं। इस बीच बॉलीवुड सितारे भी मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार, वरुण धवन ने पीएम केयर फंड में दान किया है। अब म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने भी राहत का हाथ बढ़ाया है।