फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के खराब हालात पर स्वराज कौशल ने जताई चिंता, अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील

Thu, 25 Jun 2020 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वराज कौशल, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री कई विवादों और मुद्दों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। गुंडागर्दी, कास्टिंग काउच, पैसों की तंगी और काम की कमी जैसी विवाद आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों आत्महत्या और भाई-भतीजावाद को मुद्दा गरमाया हुआ है। हर कोई लोग सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने बॉलीवुड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वराज कौशल - फोटो : ANI
स्वराज कौशल ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी चिंता जताई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर राय रखते रहते हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद के एक बार फिर से बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और वंशवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। ऐसे में स्वराज कौशल ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड को लेकर खास अपील की है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
स्वराज कौशल ने दो ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड में मौजूदा संकट में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड अब गालीवुड हो गया है। हम कहां जा रहे हैं।' वहीं दूसरी ट्वीट में स्वराज कौशल ने लिखा, 'अमिताभ जी आप तो इन सब में बड़े हैं। कृपया कुछ करें यहां के हालात सुधारने के लिए, क्या कहूं। होता है हर रोज तमाशा मेरे आगे, प्लीज।' 

4 of 5
अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर स्वराज कौशल के ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी- द अटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद कई कलाकारों ने बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद को लेकर अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कई बॉलीवुड सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोला है कि वह भाई-भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है। अब तक पुलिस उनके परिवार सहित करीबियों से भी पूछताछ कर चुकी हैं जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। 

पढ़ें: अपराजिता: फोन पर मिली बदनाम कर देने की धमकी, इस हीरोइन ने पुलिस से मिलकर सबको पहुंचा दिया जेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें