अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर बीते बुधवार को आयकर विभाग ने छापामारी की। उन पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। साथ ही चार कंपनियों फैंटम फिल्म, क्वान, एक्सीड और रिलायंस एंटरटेनमेंट के यहां भी छापे पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, मधु मंटेना, विकास बहल के यहां गुरुवार को भी तलाशी ली जाएगी। जैसे ही आयकर विभाग के छापामारी की खबर सामने आई अनुराग और तापसी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर ट्वीट किया है।