फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhanak Shukla: लाइम लाइट से गायब हैं 'कल हो ना हो' की जिया, एक्टिंग से रिटायरमेंट लेकर अब करती हैं ये काम

Thu, 04 Mar 2021 09:43 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
झनक शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हुए, जो एक-दो हिट सीरियल देकर गुमनाम हो गए। आज हम आपको झनक शुक्ला के बारे में बताते हैं। झनक ने 90 के दशक में हिट टीवी शो 'करिश्मा का करिश्मा' में काम किया था। लंबे समय तक चलने वाले इस शो में झनक के काम को बहुत पसंद किया गया। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की हिट फिल्म 'कल हो ना हो' की ये चाइल्ड आर्टिस्ट अब ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
झनक शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में झनक का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वह बता रही हैं कि शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए दिया उनका ऑडिशन एकदम बेकार था। मालूम हो कि इन दिनों झनक आर्कियॉलजिस्ट वाली जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान और झनक शुक्ला - फोटो : Instagram - jhanakshukla
बता दें कि फिल्म 'कल हो ना हो' में उन्होंने जिया कपूर का रोल निभाया था। इसके अलावा झनक ने इरफान खान के साथ फिल्म 'डेडलाइन' में भी काम किया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फेमस होने वाली झनक अब बड़ी हो गई हैं और आप उनकी तस्वीरें देखकर शायद पहचान भी ना पाएं। 

4 of 5
झनक शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में झनक कह रही हैं, 'मेरा अभी से रिटायरमेंट चल रहा है, ऐसा मेरे पैरेंट्स कहते हैं।' वह आगे कहती हैं कि पहले वह काफी एक्स्ट्रोवर्ट थीं, लेकिन अब बिल्कुल इससे विपरीत और शांत हो गई हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं कि वह एक्टिंग से ऊब गई हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में मैंने बहुत काम किया है, इसलिए मुझे अब मजे करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झनक शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में वह आगे कहती हैं, कि उनके पैरेंट्स भी चाहते थे कि एक्टिंग से ब्रेक ले लूं और उन्हें इतिहास में काफी रुचि थी इसलिए अब वह आर्कियोलॉजिस्ट हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में जो उन्होंने सपना देखा था आज उससे बिल्कुल उलट हो चुका है। उन्होंने कहा, 'मैं सोचती थी कि 24 की उम्र में शादी करके सेटल हो जाउंगी, लेकिन आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अंत में झनक ने कहा कि जो मैं करना चाहती हूं उसके लिए मुझे पैसों की जरूरत होगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपने लक्ष्य को बीच में छोड़ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें