फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: ऋतिक और एकता के बाद LSC के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, कहा- आमिर खान बहुत ही...

Wed, 17 Aug 2022 10:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में थी, वहीं रिलीज होने के बाद इस फिल्म का इन दिनों जमकर विरोध चल रहा है। ट्रोल्स का कहना है कि उनके पिछले बयानों की वजह से वह आमिर खान की फिल्म को चलने नहीं देंगे। वहीं कई हिंदू संगठनों का भी आमिर खान पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है, इसलिए वह उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे आमिर खान का समर्थन भी कर रहे हैं। हर मामले पर तीखी बयानबाजी करने वाली स्वरा भास्कर ने भी आमिर खान का समर्थन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान, करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य स्टारर इस फिल्म में आमिर खान एक सिख की भूमिका में हैं। स्वरा भास्कर ने लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद बुधवार को आमिर खान के पक्ष में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'लाल सिंह चड्ढा देख रही हूं...ये मेरे दिल के तार खींच रही है...आमिर खान बहुत ही सुंदर तरीके से सिख बने हैं, साथ ही लिटिल लाल और लिटिल रूपा बहुत प्यारे हैं...और मोना सिंह की एक्टिंग ने तो मेरा दिल लूट लिया'।

विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर फिल्म विजेता फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये हॉलीवुड फिल्म विंस्टन ग्रूम के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित थी। सिनेमाघरों में ये फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म को छुट्टियों का कोई खास फायदा नहीं मिला और बायकॉट की वजह से फिल्म की कमाई बहुत ही कम हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ने सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद अब तक कुल 45.83 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। हालांकि कई बॉलीवुड की हस्तियों ने लाल सिंह चड्ढा की काफी तारीफ की है। ऋतिक रोशन, सुष्मिता सेन, एकता कपूर, मिलिंद सोमन भी फिल्म के समर्थन में उतरे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें