फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चापलूस कहने पर आया स्वरा भास्कर को गुस्सा, कंगना रनौत को इस तरह दिया जवाब

Tue, 21 Jul 2020 10:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड की कुछ हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया था। उन्होंने तापसी और स्वरा को बी ग्रेड अभिनेत्री बताते हुए उन्हें चापलूस कहा था। कंगना के इस बयान पर तापसी पन्नू ने पलटवार किया था। अब स्वरा भास्कर ने भी कंगना को खरी-खोटी सुनाई है।
विज्ञापन

2 of 6
स्वरा भास्कर का ट्वीट - फोटो : Social Media
स्वरा भास्कर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कंगना पर निशाना साधा। स्वरा ने लिखा, '1955 में ‘पाथेर पांचाली’ के साथ कंगना जी ने समानांतर सिनेमा चलाया, 2013 में क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिज्म शुरू किया, पर इन सबसे पहले 1947 में उन्होंने भारत को आजादी दिलवाई थी, कहत एक अज्ञात चापलूस जरूरतमंद, आउटसाइडर, चापलूसी का फल (आम) खाते और उंगलियां चाटते हुए।'
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
स्वरा को जवाब देते हुए कंगना रनौत की टीम ने लिखा, 'आप में से कोई भी भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग में पैदा नहीं हुआ था, गैंगस्टर्स माफियाओं और डांस इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया गया था। नारीवाद और समानांतर सिनेमा का जागरण क्वीन 2014 के साथ हुआ था। अगर हम गलत हैं तो हमें सही करें, बताएं क्या हुआ था?'

4 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
इसके जवाब स्वरा भास्कर ने लिखा, 'कंगना जी और उनकी टीम 1955 में सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' को समानांतर सिनेमा का आगाज माना जाता है। उनके साथ मृणाल सेन और ऋत्विक घटक इस सिनमा के अभिभावक माने जाते हैं। 70 के दशक में न्यू वेव सिनमा आया (मणि कौल, कुमार शाहणी, सईद मिर्जा, श्याम बेनेगल, कुंदन शाह अन्य) साथ-साथ मध्य सिनेमा में साई परांजपे जी इत्यादि। फारुक शेख सर, दीप्ति नवल जी, अमोल पालेकर साहब यादगार चेहरे हैं। 2000 के बाद के बदलते बॉलीवुड सिनमा में मैं पीपली लाइव, भेजा फ्राई, खोसला का घोंसला को पैरेलल स्पेस में मानती हूं। क्वीन (2013) मेरे लिए मेन्स्ट्रीम फिल्म थी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
स्वरा भास्कर
एक और ट्वीट में स्वरा ने लिखा, 'तनु वेड्स मनु के साथ आपने, आनंद राय और हिमांशु शर्मा ने कॉमर्शियल मेनस्ट्रीम बॉलीवुड को एक नया रूप दिया। क्वीन समानांतर सिनेमा नहीं। रही बात फेमिनिस्ट फिल्मों की तो इंग्लिश विंगलिश (2012), क्वीन से पहले आई थी। श्रीदेवीजी और गौरी शिंदे को श्रेय मिलना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि इससे पहले कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।

शाहरुख खान की बेटी ने साझा कीं ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छाईं सुहाना खान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें