फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC की क्लिप शेयर कर ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर्स बोले- 'हमें तो आज मालूम हुआ तुम एक्ट्रेस हो'

Fri, 18 Oct 2019 12:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस सीजन का तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम झा ने बहुत अच्छे से गेम खेला। गौतम झा से स्वरा भास्कर की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। जिसको स्वरा ने अफने ट्विटर पर शेयर किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
इसके बाद स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। लोगों को उनकी खुशी बर्दाश्त नहीं हुई। एक यूजर ने स्वरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- जिग्नेश मेवानी भी आपका नाम लेकर तौबा तौबा कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन ये फिल्म किसी ने नहीं देखी। मुझे तो तुम्हारा बायो देखकर ही पता चला कि ऐसी कोई फिल्म भी है। एक अन्य ने लिखा- हम भी समझ लें बिहार का आरा जिला अब पेरिस हो गया, बिग बी के बोलने से? एक ने लिखा- मैं तो उनसे पूछने वाला था कि ये स्वरा भास्कर है कौन।

4 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने स्वरा का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ज्यादा खुश मत होइएगा, सवाल 1000 रुपये का था। अब आप अपनी कीमत का अंदाजा लगा सकती हैं। एक ने लिखा- चाटुकारी की हद। जब हमें अपने गुणों से अधिक चाटुकारिता पर विश्वास होता है तो इंसान ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
बता दें स्वरा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर केबीसी के एक प्रश्न का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा था- "ओह माई गॉड। मैंने महान अमिताभ बच्चन को यह सवाल पढ़ते हुए सुना। उन्होंने पूरे प्रोसेस में मेरा नाम भी लिया। मैं खुशी के मारे मरी जा रही हूं।" शो में स्वरा भास्कर से जुड़ा ये सवाल पूछा गया था- स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है- 'अनारकली ऑफ...?जवाब: आरा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें