बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस ने यह शादी दिल्ली में 13 मार्च को अपने करीबी दोस्तों और माता पिता की मौजूदगी में की है। शादी के बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की विदाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं