फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर का ब्वॉयफ्रेंड से 4 साल का रिश्ता टूटा? हिमांशु से ब्रेकअप की ये वजह आई सामने

Fri, 05 Jul 2019 10:15 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
बोल्ड बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर इस बार अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं । स्वरा पिछले 4 साल से राइटर हिमांशु शर्मा को डेट कर रही थीं । अब खबर है कि स्वरा और हिमांशु का ब्रेकअप हो गया है । हिमांशु एक राइटर हैं । स्वरा और हिमांशु के ब्रेकअप की वजह भी सामने आ गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वरा और हिमांशु को साथ में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था । दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है । दोनों ने अपने परिवारवालों को भी इस फैसले की जानकारी दे दी है। उन्होंने रिश्ते को बिगाड़ने के बजाय शांति से अलग होना बेहतर समझा।

विज्ञापन

3 of 5
swara bhasker
स्वरा और हिमांशू में से किसी ने भी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बता दें कि कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के सेट पर स्वरा और हिमांशु की नजदीकियां बढ़ी थीं। इससे पहले स्वरा 2011 में आई तनु वेड्स मनु में सपोर्टिंग रोल में दिखी थीं । इसके राइटर हिमांशु थे।

4 of 5
swara bhaskar
इसके अलावा हिमांशु और स्वरा ने 2013 में आई सोनम कपूर-धनुष स्टारर रांझणा और फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' में साथ काम किया था। अब हिमांशु और स्वरा की राहें अलग हो चुकी हैं । स्वरा पिछले साल फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आई थीं । ये फिल्म हिट हुई थी । फिल्म में स्वरा के अलावा करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया लीड रोल में थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SWARA BHASKAR
स्वरा भास्कर की अगली फिल्म का नाम 'शीर खुरमा' है । इसमें स्वरा, दिव्या दत्ता के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी करने वाले हैं। फिल्म शीर-खुरमा एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें