फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांड पर विरोध जताना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, अमेजॉन का एप डिलीट करने लगे यूजर्स

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar
ऐसा लग रहा है कठुआ गैंगरेप का विरोध करना स्वरा भास्कर को भारी पड़ रहा है। पहले ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया गया और अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन को भी इसके नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। एक्ट्रेस की वजह से अमेजॉन इंडिया भी लोगों के निशाने पर आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Swara Bhaskar
दरअसल, स्वरा भास्कर ने कठुआ मामले पर लिखी पोस्ट के बाद अमेजॉन के नए कैंपेन- 'अजनबी शहर की गुगली' से जुड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhaskar
अमेजॉन इंडिया ने स्वरा भास्कर के ट्वीट पर रिप्लाई दी तो ट्विटर यूजर अमेजॉन का एप डिलीट करने लगे हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है विरोध की वजह से यह कदम उठाया गया।

4 of 5
Swara Bhaskar
अमेजॉन के ट्वीट के बाद कई लोगों ने एप डिलीट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बाय अमेजॉन, मैंने अपनी सारी किताबें अमेजॉन से खरीदी थीं लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar
बता दें कि इसी साल जनवरी में कठुआ में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कई दिनों तक सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। घटना की निर्ममता की बात सामने आने के बाद से देश भर में लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें