हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लोगों से कश्मीरी छात्रों की मदद की अपील की है। स्वरा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली वालों कश्मीरी छात्रों के लिए अपना दिल दिखाओ। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की। इसके बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।