फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से मारपीट के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप

Mon, 12 Aug 2019 11:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की।पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : file photo
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव को दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन लाया गया और श्वेता-पलक की मौजूदगी में करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने श्वेता की शिकायत पर अभिनव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 

4 of 5
Shweta Tiwari
अभिनव ने अपनी सौतली बेटी पलक को गंदी-गंदी गालियां दीं। श्वेता के मुताबिक, साल 2017 में अभिनव ने उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी। अब इस मामले में समता नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ, इसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी। इसमें प्रेरणा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा श्वेता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। श्वेता ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें