फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया कुमार के समर्थन में प्रचार को उतरीं स्वरा, बोलीं 'जिया हो बिहार के लाला'

Fri, 12 Apr 2019 12:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार के लिए बॉलीवुड सितारों का भी साथ ले रही हैं। वहीं कन्हैया कुमार भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। वह बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात ये है कि कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जोर-शोर से उनका साथ दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर ने ली सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा हाल ही में कन्हैया कुमार की चुनावी रैली में उनका प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। यहां स्वरा भास्कर ने बेगूसराय की जनता को सम्बोधित किया। कन्हैया कुमार की चुनावी रैली का वीडियो स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कन्हैया कुमार को 'जिया हो बिहार के लाला' कहती नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कन्हैया के समर्थन में बेगूसराय की जनता को संबोधित करतीं स्वरा - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
बेगूसराय की जनता को सम्बोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा,'बेगूसराय कह रहा है रोटी, शिक्षा, अस्पताल, रोजगार और कन्हैया कुमार, कन्हैया कुमार, इसके बाद उन्होंने कन्हैया कुमार की ओर हाथों से इशारा करते हुए कहा, 'जिया हो बिहार के लाला', जय हिंद, जय भीम, लाल सलाम के साथ स्वरा ने अपना भाषण खत्म किया। 
 

 

4 of 5
कन्हैया के नामांकन में पहुंची स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट कर कन्हैया की तारीफ में लिखा था - 'बोल के लब आजाद हैं तेरे, बोल जबान अबतक तेरी है, कन्हैया एक राजनेता ही नहीं एक सराहनीय और बेहतरीन वक्ता भी हैं, उम्मीद है कि वह कौशल और अपनी ईमानदारी को संसद में बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करेंगे, आपके पास खोने को कुछ भी नहीं लेकिन जीतने के लिए पूरा जहां है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
बता दें कि स्वरा भास्कर देश के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों गुरुग्राम में क्रिकेट खेलने को लेकर पनपे विवाद पर भी उन्होंने अपनी राय रखी थी और उस घटना की आलोचना की थी। इसके अलावा वह साउथ एक्टर और डीएमके के निलंबित नेता राधा रवि  की आलोचना को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें