फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर जीत: स्वरा भास्कर ने शेयर की मां की फोटो, बोलीं- 14 दिन की तकलीफ के बाद वायरस को दी मात

Sun, 02 May 2021 11:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर, ईरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

पिछले एक साल से खतरनाक कोरोना वायरस ने भारत में तांडव मचा रखा है। और बची-खुची कसर संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन ने पूरी कर दी है, जिसने सभी की कमर तोड़कर रख दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ नेता व अभिनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का परिवार भी इसकी चपेट में आ गया था। लेकिन अब अभिनेत्री ने राहत भरी खबर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उनकी मां अब वायरस के खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कोरोना को मात देकर संक्रमण से जंग जीत ली है और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वरा ने अपनी मां और कुक की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
उन्होंने लिखा है कि 'ये कठिन समय है। इस बीच एक अच्छी खबर है। मां और बिकेश की कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। 14 दिनों से बुखार और ऑक्सीजन के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे। बहुत आभारी और खुशनसीब महसूस कर रही हूं। आप सभी को शुभकामनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना।'
 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
इसके अलावा उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'थकी हुई हूं लेकिन अच्छा महसूस कर रही हूं कि मां और बिक्स अब रिकवर कर चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें और उनके पिता को छोड़कर पूरा कुनबा कोरोना संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
उन्होंने बताया था कि हम दिल्ली वाले हमारे घर में आइसोलेट हो रहे हैं। साथ ही फैंस से कहा था कि प्लीज डबल मास्क लगाएं और घर पर रहें। स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस उनकी मां की सलामती और बेहतर सेहत की दुआ कर रहे थे। मालूम हो कि स्वरा हाल ही में गोवा अपनी फिल्म 'जहां चार यार' की शूटिंग के लिए गई थीं, लेकिन को-स्टार मेहर विज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें