गार्गी कॉलेज
- फोटो : social media
गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के वार्षिंक समारोह में 6 फरवरी को छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दिनभर प्रदर्शन के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को केस दर्ज करवा दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी मेें विस्तृत जांच होगी। उधर, दिल्ली महिला आयोग की टीम भी प्रदर्शन के दौरान कॉलेज पहुंची। छात्राओं से बातचीत के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने दिल्ली पुलिस व कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया है।