फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Row: हिजाब विवाद को द्रौपदी के चीर हरण से जोड़कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?

Wed, 16 Feb 2022 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। कुछ दिनों पहले किए ट्वीट में स्वरा भास्कर ने द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से की थी। स्वरा अपने इस ट्वीट में जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
क्या लिखा था स्वरा ने?
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे…और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे…ऐसे ही आज याद आया। स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- द्रौपदी के तो जबरन कपड़े उतारे गए थे, लेकिन आपने अपने कपड़े खुद उतार दिए? मुझे बस आज ऐसे ही मिया खलीफा का भारतीय रूप याद आ गया।

विज्ञापन

3 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
एक अन्य ने लिखा- द्रौपदी हिजाब नहीं पहनती थीं और हां आप अपने मुँह से हमारे एतिहासिक ग्रंथ और उनके किरदारों के नाम मत लो। ये लोग स्कूल जा रहे हैं या धार्मिक यात्रा पर। ये जबरदस्ती कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?

4 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
एक अन्य ने लिखा- तुम हिंदू हो हमें तो इस बात से शर्म आती है। कई लोगों ने उनको इस ट्वीट के लिए हिन्दू विरोधी कहते हुए निशाना साधा है। कई लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म छोड़ देने तक की बात कह दी है।ऐसा नहीं कि स्वरा ने पहली बार हिजाब मामले में अपने विचार रखे हैं। स्वरा अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले स्वरा भास्कर ने मुस्लिम छात्रा का वीडियो शेयर किया था जिसके पीछे कुछ लड़के धार्मिक नारेबाजी कर रहे थे। वीडियो की आलोचना करते हुए स्वरा भास्कर ने उन लड़कों को ‘भेड़िया’ कहा था। स्वरा का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिजाब पहने होने की वजह से स्कूल में प्रवेश से रोका। - फोटो : अमर उजाला

क्या है विवाद

जनवरी में उडुपी के ए कॉलेज में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनने की वजह से कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। इस मामले को लेकर एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की और हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की इजाजत मांगी थी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच कर्नाटक के हिजाब विवाद के कारण देश की सियासत गरमा चुकी है। राजनीतिक इस मौके को भुनाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें