फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से इस कदर इम्प्रेस हुईं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर बोलीं- 'शानदार ढंग से....'

Thu, 14 Mar 2019 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने बेबाक बयानों और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार भी स्वरा राहुल गांधी की तारीफ कर चर्चा में हैं। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को चेन्नई में स्टेला मारिस कॉलेज की छात्राओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Rahul Gandhi
इस दौरान राहुल गांधी छात्राओं के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए। जब एक छात्रा ने राहुल गांधी को सर कहकर संबोधित किया तो राहुल ने छात्रा से कहा- आप मुझे सर की जगह राहुल भी कह सकती हैं। इसके बाद छात्रा का रिएक्शन देखने लायक था।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी की इस अनौपचारिक बातचीत से इतनी प्रभावित हुई कि ट्वीट करते हुए लिखा- क्लिप के अंत में छात्रा का रिएक्शन बहुत क्यूट है। 'मुश्किल सवाल पूछिए' इम्प्रेसिव ढंग से अंजाम दिया है राहुल गांधी (Rahul Gandhi)।' दरअसल राहुल वीडियो में कहते दिख रहे हैं मुझसे मुश्किल सवाल पूछिए।
 

 

4 of 5
swara bhasker
स्वरा के इस ट्वीट से इतना तो साफ है कि वह राहुल गांधी से काफी इंप्रेस हैं। हाल ही में स्वरा ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की जमकर क्लास लगाई थी। बिग बॉस के सीजन चार की फेम वीना मलिक ने जब भारत पर निशाना साधा तो स्वरा ने उनकी मानसिकता पर ही सवाल उठा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर
इससे पहले स्वरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयर स्ट्राइक करने पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ताना मारते हुए लिखा था कि यह उनके अर्थात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम का हिस्सा है। क्या इस काम के लिए उन्हें अलग से नंबर भी मिलने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें