Aamir Khan & Kiran Rao
- फोटो : social media
‘परिवार के लिए वक्त तय है’
आमिर ने कहा, 'जब मैं फिल्म करता हूं तब परिवार को भी भूल जाता हूं। 'दंगल' के टाइम भी ऐसा हुआ तब किरण ने मुझसे कहा कि ऐसा क्यों करते हो? मैं खुद नहीं जानता मैं ऐसा क्यों और कैसे कर लेता हूं। मैं शाम को 6 से 8 बजे तक 2 घण्टे अपने परिवार आजाद और किरण को जरूर देता हूं। ऐसा मैं पिछले तीन साल से कर रहा हूं। सभी को अपने परिवार को समय जरूर देना चाहिए।'