कंगना रणौत,स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagram
हाल ही में कंगना और स्वरा की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को 10 साल पुरे हुए। इस मौके पर कई वेबसाइट्स ने फिल्म को लेकर किए गए ट्वीट में कंगना नाम का जिक्र नहीं किया बल्कि स्वरा को टैग किया था। इस पर कंगना ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। फिल्म में भले ही दोनों बेस्ट फ्रेंड बनी हों, लेकिन ट्वीटर पर उनकी लड़ाई जग जाहिर है। कंगना अपने ट्वीट में कई बार स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड अभिनेत्री कह चुकी हैं। वहीं स्वरा भी कंगना को लेकर कई बातें बोलती नजर आती हैं।