फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना प्यार मिला ना शादी का सुख, मां की तरह रही रेखा की किस्मत, सात फेरे लिए तो एक साल में ही पति ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
1 of 6
रेखा - फोटो : Twitter
10 अक्तूबर 1954 में पैदा हुई थीं रेखा। उनका असली नाम भानुरेखा है। वे तीन साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रही हैं। रेखा को विवादों से खेलना पसंद है और उन्हें इस बात की रत्ती भर भी फिक्र नहीं होती कि लोग क्या कहेंगे। रेखा कहतीं हैं शादी के मामले में उनकी और उनकी मां की किस्मत एक जैसी है। शादी का सुख ना उन्हें मिला ना ही मुझे। वे कहती हैं ''मेरी बदकिस्मती देखिए कि मेरे हाथों पर ना मोहब्बत की रेखा है और न ही शादी की। कुछ लोग उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं, और उनका प्यार मिलने से पहले ही खो जाता है।''
विज्ञापन

2 of 6
जैमिनी गणेशन - फोटो : file photo
रेखा के पिता साउथ के मशहूर हीरो थे। उनका नाम था जैमिनी गणेशन। जैमिनी गणेशन को ‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता था। रेखा की मां का नाम पुष्पावली था और वो भी बड़ी हीरोइन थीं। लेकिन अफसोस उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। यही वजह थी कि रेखा जिंदगी भर अपने पिता से नाराज रहीं। रेखा का पूरा नाम ‘भानुरेखा गणेशन’ है, लेकिन उन्होंने अपने नाम के साथ कभी सरनेम नहीं लगाया, क्योंकि उनके पिता के लिए वे एक नाजायज औलाद थीं। उन्होंने कभी रेखा को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार नहीं किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
यश चोपड़ा, रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सभी जानते हैं कि रेखा अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार करती थीं लेकिन दोनों एक नहीं हो पाए। शादीशुदा आदमी से प्यार करने के अपराध के कारण रेखा विलेन बन गई थीं। जीहां अमिताभ बच्चन पहले ही जया भादुड़ी से शादी कर चुके थे। एक इंटरव्यू में रेखा से जब ये पूछा गया कि एकसाथ काम करने के दौरान क्या उन्हें कभी अमिताभ के साथ मोहब्बत हो गई थी, रेखा ने कहा, 'बिल्कुल, मुझे उनसे मोहब्बत है।'

4 of 6
रेखा, अमिताभ - फोटो : Social Media
रेखा ने कहा था, 'मैं आज तक ऐसे किसी एक आदमी, औरत या फिर बच्चे से नहीं मिली हूं जो पूरी तरह डूबकर, दीवानगी की हद तक, और बिल्कुल पागलों की तरह उनसे मुहब्बत न करता हो तो सिर्फ मुझे ही क्यों अलग किया जाता है? मैं इस बात से क्यों इनकार करूं कि मुझे उनसे प्यार नहीं है? बिल्कुल है। दुनियाभर का प्यार आप ले लीजिए कुछ और भी जोड़ लीजिए, उतना मैं उनसे प्यार करती हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
रेखा - फोटो : Social Media
प्यार में नाकाम रेखा की मुलाकात साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई। आनन फानन में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। वह अग्रवाल हॉटलाइन के मालिक थे। दोनों ने जुहू के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में शादी की थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। शादी के दो महीने बाद रेखा ने दिल्ली जाना कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेखा - फोटो : Social Media
लंबे समय तक रेखा की गैरमौजूदगी को मुकेश बर्दाश्त नहीं कर सके। वे चाहते थे कि रेखा फिल्में छोड़कर उनके साथ रहें लेकिन रेखा फिल्मों में काम करना चाहती थीं। शादी के छह महीने बाद ही रेखा ने तलाक की अर्जी दे दी। इसको मुकेश ने इतनी बुरी तरह से लिया कि उन्होंने रेखा के दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। लेकिन उससे पहले मुकेश ने रेखा से अपनी जिंदगी में किसी और के होने का जिक्र किया था। उन दिनों रेखा के बारे में काफी कुछ लिखा गया लेकिन रेखा जरा भी नहीं घबराईं और आज भी कई मौकों पर उनका बिंदास अंदाज देखने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें