फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जनरल पर स्वरा भास्कर को तंज कसना पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Sun, 05 Jul 2020 08:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बीते कुछ समय से अपनी वेब सीरीज रसभरी की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज में जहां एक तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्वरा भास्कर को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में एक ट्वीट पर स्वरा ने जवाब दिया है, जो एक रिटायर्ड सेना अधिकारी से जुड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल Bhupesh Dave नाम के एक यूजर ने भारतीय सेना के रिटायर्ड जनरल जीडी बख्शी की तस्वीर साझा करते हुए स्वरा भास्कर और उनकी वेब सीरीज की आलोचना की है। यूजर ने ट्विटर पर स्वरा भास्कर की आलोचना करते हुए लिखा था, 'उदारवादी स्वरा के बोल्ड दृश्य और राष्ट्रीय टीवी पर एक बच्चे के लिए उनके दुर्व्यवहार को ठीक बता रहे होंगे। लेकिन एक गद्दार को उसके असली नाम से बुलाने के लिए भारतीय सेना के एक रिटायर्ड जनरल को भाषण दिया जाता है।'



 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने जवाब में लिखा, 'भाई मेरे! फिल्म में अभिनय कर रही थी, बच्चा काल्पनिक था, यूट्यूब पर कॉमेडी शो पर मनगढंत कहानी बना रही थी... (राष्ट्रीय टीवी पर नहीं) कल्पना और वास्तविकता के बीच फर्क नहीं समझ आता क्या????? शराफत तो ढेले भर की है नहीं.. कभी तो दिमाग लगा लिया करो!' 



 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा को उनके इस ट्वीट पर ट्रोल कर दिया है। Dr. Sunil Khatik नाम के यूजर ने स्वरा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भाइयों सुन लो, जो स्वरा कहे वो सही हैं! ये जो करे वो सही! चाहे दंगे भड़के, अश्लीलता फैले या बाल मन पर बुरा प्रभाव पड़े!! ये माओ-मार्क्स से लिखवाकर लाई हैं!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
AEKANSH KANSAL नाम के यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए लिखा, आप रोज यहां पर भी मनगढ़ंत कहानियां ही सुनाती हैं। इसके अलावा स्वरा भास्कर को और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने उनके इस ट्वीट पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें