फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने अपनी ही तस्वीर का बनाया मजाक, वायरल हुए ये फनी मीम्स

Mon, 25 Jan 2021 03:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक हैं। वह कभी भी अपने दिल की बात कहने से और अपने विचारों को रखने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। हांलाकि उनके बेबाक बोल उनके लिए कभी-कभी मुसीबत का सबब बन जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन इस बार उन्होंने बेहद ही अलग अंदाज में नफरत करने वालों को जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : twiiter
दरअसल, स्वरा ने खुद की ही फनी तस्वीरों की एक श्रृंखला को ट्वीट किया और सभी को इसे मजेदार मीम्स में बदलने के लिए चुनौती दी। इन फोटोज में स्वरा अजीब पिक्सी हेयरकट और असामान्य चेहरे बनाते हुए दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : twiiter

कुछ तस्वीरों में उनकी आंखों का काजल फैला हुआ है और मांग टीका भी गलत लगा दिखाया गया है। इसके अलावा उनहोंने अपनी फोटोज शेयर करते हुए चुनौती दी कि इन फनी पिक्चर्स को रचनात्मक कैप्शन दें और मजेदार मीम्स में परिवर्तित करें। उन्होंने यह घोषणा भी की कि वह सबसे मनोरंजक मीम्स को रीट्वीट भी करेंगी।

 

4 of 5
Aapke Kamre mein Koi Rehta Hai Series - फोटो : social media
गौरतलब है कि स्वरा ने यह ट्वीट अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज को प्रमोट करने के लिए किया है। जिसका शीर्षक 'आपके कमरे में कोई रहता है' है। स्वरा के इस पोस्ट पर लोग मजदार जवाब भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
बता दें कि 'आपके कमरे में कोई रहता है' में सुमीत व्यास, नवीन कस्तूरिया, अमोल पाराशर, आशीष वर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इस सीरीज को पांच एपिसोड्स में बनाया गया है जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर किसी भी समय मुफ्त में देख सकते हैं। गौरव सिन्हा द्वारा अभिनीत इस शो का प्रीमियर 22 जनवरी, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें