फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुईं पायल, अब स्वरा भास्कर को कहा- रोहिंग्या मुसलमान

Sun, 05 Jan 2020 06:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी , स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
स्वरा भास्कर अपने एक बयान के बाद एक बार फिर निशाने पर आ गईं हैं। स्वरा शुरू से ही CAA और NRC को लेकर विरोध जाहिर कर रही हैं। स्वरा भास्कर के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच स्वरा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि उनके पास न ही बर्थ सर्टिफिकेट है न ही पासपोर्ट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
बीबीसी के इस वीडियो में स्वरा कह रही हैं- मुझे डर लग रहा है। मेरे पास कोई डिग्री नहीं है। मेरे पास कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं है मेरे पास मेरे बाप दादा की जमीन के कागजात नहीं है। मेरा नाम छूट गया NRC से तो। स्वरा अपने इस बयान के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
एक यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए लिखा- बिना पासपोर्ट के यह विदेश कैसे जाती है? एक अन्य ने लिखा- अज्ञानता और अशिक्षा का एक और शानदार उदाहरण! अगर आपके पास ज्ञान नहीं है, तो बेहतर है न बोलें। एक सार्वजनिक व्यक्तित्व होने के नाते, आपका आचरण इस तरह का नहीं हो सकता। यह स्पष्ट है कि स्वरा भास्कर ने अधिनियम को नहीं पढ़ा है। गैर जिम्मेदार! इतना ही नहीं लोगों ने उनकी वोट देने वाली तस्वीरें भी वायरल करनी शुरू कर दी।

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
स्वरा को ट्रोल करते हुए पायल रोहतगी ने लिखा- स्वरा भास्कर रोहिंग्या मुसलमान है। उनके पास न ही जन्म प्रमाण पत्र है और न ही कोई डिग्री। ये वर्सोवा में किराए के मकान में रहती है। मजा आ जाएगा इसका नाम NRC में नहीं होगा क्यूंकि शायद यह अपने परिवार से बिछड़ गयी है। बेचारी जहरीली आंटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही पायल को सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 24 दिसंबर तक के लिए पायल रोहतगी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें