स्वरा भास्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मिसेज फलानी' की कहानी छोटे शहरों की उन महिलाओं पर आधारित है, जो अपने अंदर दबी प्रतिभा को उजागर कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए सामाजिक बाधाओं को तोड़ देती हैं। फिल्म की कहानी सामाजिक ताने बाने पर बुनी गई है। यह फिल्म देश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों की कहानियों का एक संग्रह है, जो अपने आप में प्रेरणादायक है।