फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरबेशन सीन के बाद स्वरा का 'यौन इच्छा' पर बड़ा बयान, कहा '...यह इस देश की संस्कृति है'

Thu, 21 Jun 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि ‘ वीरे दी वेडिंग ’ में हस्थमैथुन वाले दृश्य के लिए उन्हें ट्रोल किया जायेगा लेकिन उन्हें यह भी लगा कि इससे महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में विमर्श शुरू होगा। यह विषय भारतीय समाज और फिल्मों में अछूत माना जाता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
swara bhaskar
शशांक घोष निर्देशित फिल्म में स्वरा , करीना कपूर खान , सोनम के आहूजा और शिखा तल्सानिया ने चार दोस्तों का किरदार निभाया है। कुछ समीक्षकों ने जहां महिलाओं से जुड़े इस मसले को फिल्मी पर्दे पर उतारने के लिए सराहना की है जबकि कुछ ने इसे महिलाओं के नजरिये से अग्रगामी कदम बताया और कुछ ने इसे सतही बताया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर
स्वरा ने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। ...इस दृश्य से लोगों को धक्का लगेगा । कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे । मैं कुछ मामलों में काफी उदार विचार रखती हूं , राजनीतिक मामलों पर अपने विचार रखती हूं, इसलिए लोग मुझ पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ... लेकिन इस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है। ’’ 

 
विज्ञापन

4 of 4
SWARA BHASKAR
अभिनेत्री इस बात को लेकर खुश हैं कि महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में बालीवुड में पहली बार कोई फिल्म खुलकर कुछ कहती है और अब इस बारे में विमर्श भी शुरू हो गया है।बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के बाद एक्ट्रेस के एक और गुड न्यूज मिली है। उनकी शॉर्ट फिल्म 'सुसाइड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' लॉस एंजेलिस फिल्म अवॉर्ड के लिए चुनाी गई है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर जय भानुशाली ने काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें