अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सैल्यूट' में अब शाहरुख खान भी काम नहीं करेंगे। आमिर खान के ठुकराने के बाद यह फिल्म 'किंग खान' को दी गई थी। अब खबर है कि निर्माण कंपनी यशराज ने इस फिल्म में उनकी जगह दूसरे एक्टर को फिल्म में कास्ट कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
akshay kumar
फिल्म सैल्यूट में अब अक्षय कुमार लीड रोल करते दिखेंगे। यह फैसला तब लिया गया है जब दो-दो हीरोइनों ने शाहरुख खान से काम करने से इंकार करते हुए इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने प्रियंका चोपड़ा और उनके बाद करीना कपूर को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
Shah Rukh
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने खुद इस फिल्म से हाथ खींचे हैं। शाहरुख खान के फिल्म में काम करने से इंकार करने का बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया। खबर है कि खिलाड़ी कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इसमें काम करने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है।
4 of 5
shah rukh khan
फिल्म 'सैल्यूट' के अलावा अक्षय कुमार ने यशराज बैनर की एक और फिल्म में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फिल्म चक दे इंडिया के निर्देशक शिमित अमीन ने शाहरुख खान को एक पीरियड फिल्म का ऑफर दिया था। उन्हें फिल्म की कहानी भी सुनाई जा चुकी थी। मगर उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी, जिसके बाद यह फिल्म अक्षय की झोली में गिरी।
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने हाल ही में अमेरिका के ओरलैंडो में फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।