फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री

Sat, 11 Mar 2023 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा और फहाद अहमद - फोटो : social media
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने कानूनी रूप से समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रचा ली है। अब वह पूरी दुनिया के सामने उनसे एक बार फिर शादी करने को तैयार हैं। दोनों के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और स्वरा सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस को अपनी शादी का पूरा अपडेट दे रही हैं
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री स्वरा एक बार फिर कोर्ट मैरिज के बाद अपने पति फहाद अहमद से शादी रचाने जा रही हैं। स्वरा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों स्वरा की शादी के कार्ड ने भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह शादी का कार्ड काफी अनोखा था। अनोखा इसलिए क्योंकि इसमें न तो शादी की डेट का जिक्र है और न ही किसी रस्म का, लेकिन अब उनके शादी की सारी रस्में शुरू हो चुकी है, जिसमें स्वरा काफी खुश नजर आ रही हैं।
 

And the celebrations begin for @ReallySwara & @FahadZirarAhmad shaadi! And the official wedding hashtag is #SwaadAnusaar ❤️✨😘 pic.twitter.com/HDvpxhse66

— Faraz Arif Ansari (@futterwackening) March 10, 2023

 

विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में, सोशल मीडिया पर स्वरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढोल की बीट्स पर डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा की फिल्म ‘शीर कोरमा’ के डायरेक्टर फराज आरिफ अंसारी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो स्वरा के घर पर शूट किया गया है। इस वीडियो में स्वरा को घर में ढोल-नगाड़े बजते दिखाई दे रहे हैं। स्वरा ने ग्रीन कलर का आउटफिट वियर किया हुआ है और ढोल की बीट्स पर थिरकती नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?

4 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

स्वरा की वीडियो शेयर करते हुए फराज आरिफ ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘स्वरा और फहाद की शादी का जश्न शुरू हो गया है और स्वाद अनुसार इसका ऑफिशियल वेडिंग हैशटैग है।’ वीडियो में फहाद भी अपने साथियों संग एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। स्वरा के घर में दो ढोल वाले हैं, जो लगातार ढोल बजा रहे हैं और शादी के खास मौके पर माहौल बना रहे हैं।

Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

आपको बता दें कि स्वरा और फहाद के शादी की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से होगी। इसके बाद संगीत सेरेमनी भी होगी, जिसमें कार्नेटिक म्यूजिक और कव्वाली का कार्यक्रम होगा। शादी के बाद स्वरा और फहाद दिल्ली में अपने खास  मेहमानों को वेडिंग रिसेप्शन देगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आएंगी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें