फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के बाद अब स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता इस फिल्म में निभाती नजर आएंगी लेस्बियन किरदार

Thu, 04 Jul 2019 11:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar, Divya Dutta - फोटो : Social Media
दोस्ताना, मारगरीटा विद ए स्ट्रॉ, फायर, माई ब्रदर, अलीगढ, कपूर एंड सन्स कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनमें समलैंगिकता को कहानी के जरिए दर्शाने की कोशिश की गई है। इसी लिस्ट में इस साल रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी शामिल हुई, और कुछ ही वक्त पहले घोषणा हुई की आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म शुभ मंगल सावधान भी इसी मुद्दे पर बनने वाली है। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और फिल्म बनने जा रही है। नाम है "शीर खुरमा"। 
विज्ञापन

2 of 5
Surekha Sikri - फोटो : twitter
फिल्म के नाम के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों का भी खुलासा हो गया है, जो हैं स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता। इनके अलावा फिल्म में वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी करने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhasker
फिल्म शीर-खुरमा एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है। 

4 of 5
Faraz Arif Ansari - फोटो : Social Media
कास्ट और फिल्म के बारे में बात करते हुए फराज ने बताया, ''दिव्या और स्वरा इंडस्ट्री के दो प्रतिष्ठित नाम हैं जो LGBTQIA के समुदाय के मजबूत सहयोगी भी हैं, उन्हें इस किरदार के लिए चुनना मेरे लिए आसान फैसला रहा। दरअसल, जब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया तब मेरे दिमाग में दिव्या पहले से ही अपना किरदार निभाते दिख रही थीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divya Dutta
अक्सर ऐसी फिल्मों को करने से बड़े स्टार्स कतराते हैं। पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहीं दिव्या दत्ता का कहना है, ''मैंने पहले भी फराज के साथ काम किया है और मुझे पता है कि वे क्या ऑफर कर रहे हैं। मेरे लिए यह सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक महिला का उसके परिवार और उसकी पार्टनर के साथ के रिश्तों की कहानी है, जो कि हमारे समाज में मौजूद सभी धारणाओं के बारे में बात करने के लिए प्रेरित करेगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें