फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suvinder Vicky: ऐश्वर्या राय के दीवाने हैं 'कोहरा' के बलवीर सिंह, जुनूनियत को जाहिर कर किया हर किसी को दंग

Sat, 29 Jul 2023 11:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। वहीं, 'कोहरा' के बलवीर सिंह यानी सुविंदर विक्की भी एक्ट्रेस के दीवाने हैं। साथ ही उन्हें लेकर चौंकाने वाली बात कहते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सुविंदर विक्की-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सुविंदर विक्की को हाल ही में वेब सीरीज 'कोहरा' में देखा गया, जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग को फैंस ने खूब सराहा। वहीं, अब सुविंदर अपने ताजा खुलासे से सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर ने ऐश्वर्या राय की दिल खोलकर तारीफ की है। साथ ही उन्हें लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर लोग दंग रह गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुविंदर विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
सुविंदर विक्की ने अपने हालिया इंटरव्यू में साफ किया कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर क्रश है। एक्टर से जब पूछा गया कि वह किस स्टार सेलिब्रिटी के साथ काम करना चाहेंगे तो उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लिया। सुविंदर ने कहा, 'मैं ऐश्वर्या राय का तगड़ा वाला फैन हूं।' सुविंदर ने आगे कहा, 'सामान्य तौर पर मैं हर किसी का फैन हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि कोई ऐसा है जिस पर मुझे शुरू से क्रश है। कभी-कभी मैं सपने में देखता हूं कि मैं ऐश्वर्या के साथ काम कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
सुविंदर विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
'कैट' वेब सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ काम कर चुके एक्टर ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार हुड्डा से मिले तो वह उनसे ऐश्वर्या राय के बारे में ही बात करते रहे। सुविंदर ने कहा, 'मैंने रणदीप को इस बारे में बताया। मैंने उनसे कहा कि आपने ऐश्वर्या के साथ सरबजीत में काम किया है। तब मुझे एहसास हुआ कि वह तो रणदीप हुड्डा हैं, मैं क्या कह रहा हूं। मैं जो भी कह रहा था वो सुन रहे थे। वह मुझे देख रहे थे। हालांकि, मैं बस अपने विचारों में खोया हुआ था।'

Shabana Azmi: जब एक्टिंग से मुंह फेरने की ठान बैठी थीं शबाना आजमी, इस वजह से थीं शर्मिंदा!

 

4 of 5
सुविंदर विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
'कोहरा' में नजर आ रहे सुविंदर विक्की एक ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं। बलवीर सिंह के रूप में एक्टर को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली हैं। इसी को लेकर सुविंदर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'यह वास्तव में अच्छा लगता है, मैं इसका आनंद ले रहा हूं। सीरीज नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है, और यह किसे पसंद नहीं है?'

RARKPK Online Leaked: रिलीज के साथ ही पायरेसी की शिकार हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', कमाई पर पड़ेगा असर?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुविंदर विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
सुविंदर विक्की ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतना सफल होगा। मैंने इस स्तर के प्यार की उम्मीद नहीं की थी कि करण जौहर इसके बारे में लिखेंगे। अनुराग कश्यप इसके बारे में बात करेंगे, हंसल मेहता मुझे फोन करेंगे। यह सब मैंने कभी सोचा भी नहीं था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें