अपनी अभिनय यात्रा में शबाना आजमी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई।