फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने सलमान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

Wed, 24 Aug 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन और सलमान खान बॉलीवुड के दो ऐसे कलाकार हैं जो अपनी शादी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लोगों ने कई बार दोनों से शादी के बारे में सवाल पूछा लेकिन सही जवाब कभी नहीं मिलता। लेकिन इस बार सुष्मिता ने अपनी और सलमान की शादी के बारे में वो राज खोला है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था।
Trending Videos
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने सलमान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

2 of 5
हाल ही में एक फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं सुष्मिता सेन से पूछा गया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। इस सवाल पर सुष्मिता ने बिना झिझके मुस्कुराते हुए कहा, "मैं जानती थी आप मुझसे यही सवाल पूछेंगे। पढ़ें आगे क्या कहा..
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने सलमान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

3 of 5
उन्होंने कहा कि आप मुझसे और सलमान से शादी का सवाल हमेशा पूछते हैं, जबकि सलमान और मैं अपने सिंगल होने को सेलिब्रेट करते हैं। वो आगे बोलीं कि सलमान खान या मैं खुद इसलिए सिंगल नहीं हैं कि हमें अपना जीवनसाथी नहीं मिला है, बल्कि हम दोनों ही अपनी मर्जी से अकेले हैं।

सुष्मिता सेन ने सलमान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

4 of 5
वैसे सुष्मिता ने ये तो सही कहा कि सलमान या उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। बस बात नहीं बन सकी। दोनों के कई रिश्ते बने, लेकिन मंजिल नहीं मिली। सुष्मिता ने अपने साथ-साथ सलमान की शादी पर उठ रहे सवाल पर विराम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने सलमान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

5 of 5
यहां ये भी दिलचस्प बात है, कि इन दोनों सिंगल स्टार्स ने जिन फिल्मों में साथ काम किया था, उनमें से एक का टाइटल 'बीवी नंबर 1' है। बता दें कि सुष्मिता सिंगल मदर हैं। वो अपनी बेटी के साथ अक्सर एंजॉय करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें