फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में पीड़ितों की हालत देख विचलित हुईं सुष्मिता, ऑक्सीजन पहुंचाने का उठाया बीड़ा

Fri, 23 Apr 2021 02:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Social media
देश में हर दिन कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। अब रोजाना तीन लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक तरफ मरीजों के बढ़ने से अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है तो दूसरी ओर गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की घोर कमी है। खासकर दिल्ली के कई अस्पतालों ने इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है कि उनके पास काफी संख्या में कोविड के मरीज हैं और ऑक्सीजन नहीं है। ऐसे में उनकी मदद के लिए अब बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आगे आई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
इसको लेकर सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दिल्ली के एक अस्पताल के सीईओ सुनील सागर बता रहे हैं कि कैसे ऑक्सीजन की घोर कमी होती जा रही है। इसके कारण मजबूरन मरीजों की छुट्टी की जा रही है। कोरोना की चपेट में आकर लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति को निंयत्रित करने में सरकार के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा है कि 'ये बहुत ही दिल तोड़ देने वाली बात है। हर जगह ऑक्सीजन की कमी है। मैंने दिल्ली के एक अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स मुहैया करवाने की कोशिश की है, लेकिन मैं यहां से उन्हें भेज नहीं पा रही हूं। कृपया, कोई रास्ता निकालने में मेरी मदद करें।’
 

4 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता के इस काम की चौतरफा तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं। वहीं, कुछ ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'ऑक्सीजन की कमी हर जगह है तो आप इन सिलेंडर्स को मुंबई की जगह दिल्ली क्यों भेजवा रहीं।'
विज्ञापन

5 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
यूजर के ट्रोल पर अभिनेत्री ने तुरंत जवाब दिया। सुष्मिता ने लिखा कि 'क्योंकि मुंबई में ऑक्सीजन है। दिल्ली में नहीं और वो भी इन छोटे अस्पतालों में। तो आप भी अगर मदद कर सकते हैं तो करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
बता दें कि हाल ही में सुष्मिता को चैम्पियन्स ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड के मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'मुझे एक नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसे कहते हैं चैम्पियन्स ऑफ चेंज। ये सोशल वेल्फेयर और महिला सशक्तिकरण के लिए है। मैं जानती हूं कि मेरे पिता आज बहुत खुश होंगे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें