फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहीं सुष्मिता सेन, सेेल्फी शेयर कर खुद करने लगीं ट्रोल

Thu, 18 Jul 2019 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन पिछले दिनों अपने छोटे भाई राजीव सेन की शादी में व्यस्त थीं। शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों रेने, अलीशा और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई हुई हैं। उन्होंने एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को ट्रोल करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने रोहमन शॉल के लिए लिखा कि 'इतने सीरियस क्यों हो मेरी जान... तस्वीर के लिए अच्छी मेहनत की है। तुम सबसे प्यार करती हूं।' ऐसा लग रहा है रोहमन का सीरियल पोज सुष्मिता को रास नहीं आया, तभी तो वो उन पर तंज कसती दिख रही हैं। लुक्स की बात करें तो सुष्मिता ने पीले कलर का टॉप पहना है। साथ ही सनग्लासेस कैरी किए हुए हैं। वहीं छोटी बेटी अलीशा भी मैचिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
इसके अलावा सुष्मिता सेन ने एक और सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में सुष्मिता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान सुष्मिता लाइनिंग टॉप में दिख रही हैं। साथ ही ओवरसाइज्ड सनग्लासेस उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। बता दें कि रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर सुष्मिता, रोहमन और अपनी बेटियों के साथ वीडियो शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था।'  इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें