फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: कार में बैठी सुष्मिता के चश्मे में दिख गया कुछ ऐसा, लोग जमकर करने लगे ट्रोल

Thu, 21 Jul 2022 03:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ नाम जुड़ने पर लोग लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस भी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं हट रही हैं। इस बीच सुष्मिता ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद लोगों को उन पर दोबारा ट्रोल करने का मौका मिल गया है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या दिख गया यूजर्स को इस तस्वीर में...
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
इस वजह से हो रहीं ट्रोल
सुष्मिता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सुष्मिता नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता कार में बैठी सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने सनग्लास पहन रखे हैं। यूजर्स को इसी सनग्लास की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल करने का मौका मिल गया। दरअसल, इस फोटो को जूम करने पर सुष्मिता के चश्मे में दो बोतल नजर आ रही हैं। कई यूजर्स के मुताबिक दोनों बोतल वोडका की है।
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
लोग जमकर कर रहे ट्रोल
चश्मे की तरफ लोगों का ध्यान जाते ही एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम ये वोडका है?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी गाड़ी में दो शैपेन की बोतले हैं।' इसके अलाव कई सारे यूजर्स कमेंट करके यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर चश्मे दिख रही बोतल में क्या है।




विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
गौरतलब है कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना और सुष्मिता का रिश्ता ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। इन तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने कैप्शन में सुष्मिता को अपनी 'बेटरहाफ' बताया था। इसके अलावा, सुष्मिता और ललित की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें सुष्मिता ने हाथ में अंगूठी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें