बॉलीवुड अपने ग्लैमर और लग्जीरियस लाइफ के लिए जाना जाता है, लेकिन कई सितारें ऐसे भी हैं जिनके घरों के साथ उनके दिल भी बड़े हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं, जिन्होंने लीक से हटकर कई नेक काम किए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने उन बच्चों को गोद लिया, शायद जिन्हें इस दुनिया में अपना कहने वाला भी कोई नहीं था। इस नेक काम में सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियां भी आगे हैं। सुष्मिता सेन से लेकर सनी लियोनी तक कई बॉलीवुड स्टार्स ने बच्चे गोद लेकर उन्हें न सिर्फ अच्छी जिंदगी दी है बल्कि उन्हें माता-पिता का प्यार भी दिया है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे बॉलीवुड स्टार जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर कायम की मिसाल।
विज्ञापन
2 of 7
sunny leone with family
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी-
सनी लियोनी के सरोगेसी से दो जुड़वा बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपने पति डेनियल के साथ मिलकर एक प्यारी सी बेटी को भी गोद लिया है। सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन-
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद लेकर मिसाल कायम की है। सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद साल 2000 में एक रिनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में भी उन्होंने एलिशा को गोद लिया। इस तरह से सुष्मिता दो बेटियों की मां हैं और सिंगल पैरेंट हैं। फिर भी अपने काम के साथ वे मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं।
4 of 7
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा-
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, लेकिन इससे पहले अपने 34वें जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने ऋषिकेस के मदर मिरेकल स्कूल की 34 लड़कियों को गोद लिया था। उनकी सारी शिक्षा और अच्छी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी प्रीति जिंटा उठाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रवीना टंडन और उनकी बेटियां
- फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 2004 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी राशा और बेटा रणबीर, लेकिन इससे पहले 1995 में रवीना ने पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। वे अक्सर ही अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं
विज्ञापन
6 of 7
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने 1991 में शादी की थी। उन्होंने साल 2011 में बेटे वीर को जन्म दिया था। एक इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया था कि उन्होंने 2020 में एक बेटी को गोद लिया है। जिसका नाम तारा है।
सलीम खान-
एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता के बारे में तो सभी जानते हैं। सलमान के पिता सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था। जिसके बाद अपने सभी बच्चों की तरह अर्पिता की परवरिश भी उन्होंने बहुत लाड़-प्यार से की। अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है।