फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सहित इन सात अभिनेत्रियों ने बनवाए टैटू, दीपिका को तो बाद में पछताना पड़ा

Wed, 04 Mar 2020 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने टैटू बनवाया है। 29 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने टैटू की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'किसी नई चीज की शुरुआत, इंक्ड'। शेयर की गई तस्वीर में कृति ऑफ शोल्डर टॉप में हैं। टैटू की एक झलक ही दिख रही है। ऐसा लग रहा है उन्होंने अपने नाम का पहला अक्षय K लिखवाया है हालांकि ये V जैसा भी दिख रहा है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने शरीर के विभिन्न अंगों पर टैटू बनवाया है।
विज्ञापन

2 of 7
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन
ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन ने कई टैटू बनवाए हैं। जिनमें से एक उनके बैक पर, हाथ पर और कलाई पर है। उन्होंने टैटू में लिखवाया है- Aut viam inveniam aut faciam, जिसका मतलब है- 'या तो मैं रास्ता ढूंढ़ लूंगी या फिर बना लूंगी।'  
विज्ञापन

3 of 7
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर टैटू पिता की याद में बनवाया है। प्रियंका ने 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया है। प्रियंका के टैटू ने उन्हें नया स्टाइल तो दिया है लेकिन उससे ज्यादा उनके पिता के प्रति प्यार को दर्शाता है।

4 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने दो टैटू बनवाए। एक टैटू पैर पर और एक गर्दन के पीछे था। जब वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं तो उन्होंने रणबीर कपूर के नाम का टैटू गर्दन के पीछे बनवाया था जिसे ब्रेकअप के बाद उन्होंने हटवा दिया।
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
कंगना रनौत का टैटू गर्दन के पीछे है। कंगना ने टैटू का मतलब 'वॉरियर एंजेल' बताया था।
विज्ञापन

6 of 7
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
राखी सावंत
राखी सावंत विवादों का दूसरा नाम हैं। अकसर वे किसी न किसी विवाद में शामिल नजर आती हैं। राखी ने अपने शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू बनवाए हैं। इस मामले में वह टॉप पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
esha deol - फोटो : file photo
ईशा देओल
ईशा देओल ने अपनी पीठ पर गायत्री मंत्र का टैटू बनवा रखा है। उन्होंने कंधे के पीछे एक तरफ ओम भी बनवाया है। ईशा का ये टैटू आज के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

इस वजह से नहीं हो पाई नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी, 'इंडियन आइडल' के विजेता ने किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें