फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को सुष्मिता सेन सिखा रही हैं आई लव यू बोलना, वीडियो बना सबूत

Mon, 14 Jan 2019 09:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों प्यार के रंग में रंगी हुई हैं। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहनी वाली सुष्मिता सेन इस बार भी बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : instagram
कश्मीरी ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल प्यार में दीवानी सुष्मिता सेन उन्हें बंगाली भाषा में आई लव यू बोलना सिखाती नजर आई हैं। जी हां, सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रोहमन शॉल को बंगाली भाषा में 'आमी तोमाके भालोबाशी' (मैं तुम्हें प्यार करती हूं) सिखाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushmita Sen Rohman Shawl - फोटो : twitter
सुष्मिता सेन के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो के कैप्शन में भी सुष्मिता सेन ने अपने प्यार को कम नहीं किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं इसको (वीडियो) पोस्ट करना भूल गई थी, लेकिन मैं यह कहना कभी नहीं भूलूंगी कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।' सुष्मिता सेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

4 of 5
sushmita sen single mother - फोटो : file photo
बता देें सुष्मिता सेन ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने बेहद क्यूट कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि आपके साथ मेरा रिश्ता विश्वासपूर्वक, संतुलित और शालीन है। मेरी जिंदगी आपके साथ एक कविता है। आई लव यू बर्थ-डे बॉय, हमेशा मुस्कुराते रहो...इस वीडियो में सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushmita Sen and Salman Khan - फोटो : instagram
इससे पहले सुष्मिता बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी में शामिल होने जयपुर गईं थीं। जहां की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। इस समय सुष्मिता की बेटियां भी उनके साथ मौजूद थीं। बीते दिनों उनके खास दोस्त सलमान खान का डांस वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें