बोलीं- 'सिस्टरहुड सौभाग्य की बात'
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'महिलाओं और उन लोगों के लिए जो एकजुट होने के साथ सहानुभूति रखते हैं, इस बहनापे का हिस्सा बनना कितना सौभाग्य की बात है। आप सभी से कभी मुलाकात नहीं हुई, फिर भी यह जानना... आप मुझे समझते हैं, जैसे मैं आपको'।