शाहरुख खान और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी
बताया जा रहा है कि फिल्मांकन का कार्यक्रम महीनों पहले ही सावधानीपूर्वक तैयार कर लिया गया था। उम्मीद है कि यह फिल्म 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की कहानी को लेकर भी कुछ चर्चाएं चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि 'किंग' में एक डॉन की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक लड़की का गुरु बन जाता है। शाहरुख खान डॉन की भूमिका निभाएंगे, वहीं उनकी बेटी सुहाना खान उनकी शिष्या के रूप में नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।