सुष्मिता सेन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में रोमांटिक हॉलीडे मना रही हैं । सुष्मिता ने मालदीव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । हाल ही में सुष्मिता की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें वो समुद्र किनारे डांस मूव्स करती दिख रही हैं । इन तस्वीरों में सुष्मिता ऑरेंज और ब्लैक कलर के बीच वेयर पहने हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि यह उनकी बेटी आलिया सेन ने खींची है, जो एक टैलेंटेड फोटोग्राफर है। इससे पहले सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । एक तस्वीर में सुष्मिता रोहमन की गोद में लेटी हुई हैं। दोनों एक बोट पर साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
लुक्स की बात करें तो सुष्मिता ने शिमरी व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। वहीं रोहमन ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स कैरी किए। तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने हार्ट का इमोजी शेयर किया। बता दें कि सुष्मिता की दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी साथ में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता मालदीव की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सुष्मिता ने अपना एक और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें वो समुद्र के किनारे डांस करती नजर आ रही थीं। सुष्मिता काफी समय से रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप हो गया है।
इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था। इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।'