फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'काश मेरी भी कोई..'

Fri, 27 Sep 2019 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मालदीव में छुट्टियां बिताती नजर आईं। अब सुष्मिता ने पोस्ट लिखकर अपनी एक अधूरी ख्वाहिश के बारे में बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा कि- 'काश, मेरी भी कोई जुड़वा होती लेकिन तुम फातिमा खालिद मेरे लिए एक परी की तरह हो और बेहद लकी हो कि तुम्हारी जुड़वा बहन है। एक साथ इस दुनिया में आने का सफर बेहतरीन है।' सुष्मिता कई बार तस्वीरों में फातिमा के साथ नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
निजी जिंदगी की बात करें तो सुष्मिता काफी समय से रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। बीच में ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। 

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
इससे पहले सुष्मिता ने स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर की थी। उस वक्त सुष्मिता 17 साल की थीं। सुष्मिता ने नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने स्कूल के दौरान की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबको गुड मार्निंग, ये देखो मुझे क्या मिला। क्लास 1992 से 1993 की तस्वीर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'इस लाइन में खड़ी हूं । उस समय 17 साल की थी और मेरे अंदर आत्मविश्वास की भी कमी थी। उस समय मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि अगले साल मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। मेरी च्वॉइस और मेरी पर्सनैलिटी बिल्कुल ही बदल जाएगी । इसको मैं अपनी जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट मानती हूं जो आपकी जिंदगी में बिल्कुल ही अलग समय पर आता है और अलग तरीके से आता है।'

मिनी स्कर्ट पहन समुद्र किनारे पोज देती दिखी ये हीरोइन, बच्चों और बॉयफ्रेंड के साथ मना रहीं छुटि्टयां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें