सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटियों के बारे में बात की । इसके अलावा सुष्मिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी और रोहमन की लव स्टोरी शुरू हुई थी ।
विज्ञापन
2 of 6
sushmita sen
42 साल की सुष्मिता सेन, 27 साल के रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं । दोनों की उम्र में 15 साल का फासला है । सुष्मिता ने पहली बार बताया कि उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी । राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था ।
विज्ञापन
3 of 6
sushmita sen
सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने मुझे इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज किया था। मैं डायरेक्ट मैसेज चेक नहीं करती हूं । मुझे लगता है कि मैसेज चेक करके दूसरे को ऐसा लगता है कि आप उन्हें बात करने का मौका दे रहे हैं । मेरे पास दिनभर में ढेरों पर्सनल मैसेज आते हैं लेकिन मैं कभी नहीं देखती ।'
4 of 6
sushmita sen
'टच स्क्रीन फोन की जय हो । मैं एक दिन मैसेज में जाकर देख रही थी कि किसने मैसेज किए हैं । तभी घर में कुछ टूटने की आवाज आई । मेरा ध्यान उधर चला गया और मैं फोन रखकर देखने चली गई । मैं जब वापस आई तो मैंने देखा कि गलती से रोहमन के मैसेज पर टच हो गया है । तब मुझे लगा ओह माय गॉड ।'
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen rohman shawl
- फोटो : instagram
'मैंने सोचा ये क्या हो गया । मुझे एहसास हुआ कि जब मैं फोन देख रही हूं तब इधर-उधर बात नहीं करनी चाहिए । इसके बाद फिर से रोहमन ने मैसेज में लिखा- आपके मैसेज ने मेरा दिन बना दिया । आपको दुनिया की सारी खुशियां मिले । आपका शुक्रिया । उसने फिर से मैसेज किया । उसने लिखा- मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में उछल रहा हूं । मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने रिस्पॉन्ड किया है ।'
'फिर हमने धीरे-धीरे मैसेज पर बात करना शुरू की । एक दिन उसने मुझसे कहा कि आप मेरे साथ फुटबॉल खेलने आइए ।' बस यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई । सुष्मिता और रोहमन एक-दूसरे को दिल दे बैठे । दोनों को डेट करते हुए एक साल होने जा रहा है । रोहमन, सुष्मिता की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं ।